फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पत्नी को आया था मारने, साली की कर दी हत्या; हत्यारे को घरवाली के चरित्र पर था शक

Sat, 16 Mar 2024 10:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मृतका की शिनाख्त रितु (32) के रूप में हुई। वह पति खरजू सिंह और दो बच्चों के साथ सिंघु गांव जय गुरु धर्म कांटा के पास रहती थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अलीपुर के सिंघु गांव में शुक्रवार रात महिला की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में उसके बहनोई पूरन को कुंडली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे अपनी पत्नी और साली के पति के बीच संबंध होने का शक था। वह पत्नी को मारने के इरादे से वहां पहुंचा था, लेकिन हमले के दौरान उसकी पत्नी मौके से भाग गई। उसकी बहन पर चाकू से हमला कर फरार हो गया।

विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त रितु (32) के रूप में हुई। वह पति खरजू सिंह और दो बच्चों के साथ सिंघु गांव जय गुरु धर्म कांटा के पास रहती थी। शुक्रवार रात पुलिस को राजा हरिशचंद्र अस्पताल से रितु को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने रितु को मृत घोषित कर दिया है। अलीपुर थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन

जांच में पता चला कि रितु का पति खरजू और उसकी बहन मोनी उसे घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। रितु के पति ने बताया कि मोनी के पति पूरन को शक था कि उसके और मोनी के बीच प्रेम प्रसंग है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे रितु और मोनी कुंडली से काम करके घर पहुंचे। इसी दौरान पूरन भी चाकू लेकर उनके घर पहुंच गया। वह काफी नशे में था और रितु और मोनी का चाकू लेकर पीछा करने लगा। मोनी वहां से भागने में कामयाब रही। पूरन रितु की पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें