फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून आया पर बारिश नहीं लाया

Sat, 27 Jun 2015 01:25 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों ने जहां प्री-मानसून बारिश का अनुमान लगाया था वहीं शुक्रवार को कड़ी धूप खिली। हालांकि अब मौसम विभाग केअनुसार झमाझम बारिश के लिए अभी दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में मानसून 25 जून को पहुंच गया, मगर यह घोषणा लोगों को रास नहीं आ रही है।

मानसून के आते ही जोरदार बारिश होती थी और देश-प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश एक साथ आती थी। इस बार बारिश तो दूर, मानसून आने पर आसमान पर बादल भी दिखाई नहीं दिए।

ऐसे में शुक्रवार को उमस का सामना करना पड़ा। शनिवार को तापमान और उमस के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात से बारिश शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि 30 जून तक एनसीआर और यूपी में बारिश के आसार नहीं हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत से करीब तीन डिग्री कम है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें