फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को आज मिलेगा ‘भारत केसरी’

Tue, 28 Oct 2014 06:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में भारतीय कुश्ती संघ के बैनर तले आयोजित ‘भारत केसरी’, ‘कुमार’, ‘अभिमन्यु’ प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले मंगलवार को होंगे। गढ़ी चौखंडी में झगड़ू सिंह यादव की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में भारत केसरी खिताब के लिए आठ पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन


अमरीश सिंह, झारखंड, ने योगेश यादव, यूपी; मोइन अली, तेलंगाना ने अमित यादव, राजस्थान; सुखविंदर, पंजाब ने अतुल, महाराष्ट्र; हितेश, एनसीआर ने अभिषेक, जम्मू कश्मीर; कृष्ण, पंजाब ने परविंदर, हरियाणा; डॉली, आईटीबीपी ने सिकंदर, हरियाणा; देअंत सिंह, पंजाब ने सिद्धार्थ, महाराष्ट्र और प्रवेश, हरियाणा ने जगजीत, पंजाब को हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता में देश को भारत केसरी, कुमार, अभिमन्यु खिताब के नए विजेता मंगलवार को मिलेंगे।

वहीं, देशभर से आए खिलाड़ियों की कुश्ती को देखने के लिए ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी, राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर सतीश कुमार पहुंचे हैं। प्रतियोगिता के आयोजक रामभूल प्रधान ने सुशील कुमार को 2,51,000 रुपये और सतीश को एक लाख रुपये इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रामआसरे, हरेंद्र यादव, रोशन लाल, रवि यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें