गुड़गांव व फरीदाबाद में किसी भी तरह की आतंकी घटना से निपटने के लिए जल्द ही हरियाणा पुलिस के दक्ष कमांडो तैनात होंगे। इनको मधुबन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एनएसजी के तर्ज प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
देश में बढ़ रहे आतंकी खतरे व आईबी की ओर से मिल रही खुफिया जानकारी के बाद गुड़गांव सबसे संवेदनशील है। इसके बाद दूसरे स्थान पर फरीदाबाद है।
यहां पर किसी भी तरह की आतंकी घटना से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षित कमांडो की तैनाती की योजना है।
पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने बताया मधुबन में दो कंपनियों के जवानों को एनएसजी के तर्ज पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इसके लिए हरियाणा पुलिस के कुछ अधिकारी एनएसजी से प्रशिक्षण लेकर आए हैं। आने वाले छह माह के भीतर उनकी तैनाती गुड़गांव और फरीदाबाद लाइन में की जाएगी। वहां से वह आवश्यकतानुसार अपने प्वाइंट पर पहुंच सकेंगे।