फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कॉलेज कहेंगे वेलकम फ्रैशर्स, करेंगे ओरिएंटेशन डे आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रों को कॉलेज, टाइम टेबल, शिक्षकों, एनईपी, स्किल कोर्सेज से कराया जाएगा रूबरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। स्कूल के अनुशासन जीवन से निकलकर छात्र कॉलेज के खुले आसमान में जाने को तैयार हैं। वहीं कॉलेजों ने भी छात्रों के पहले दिन को खास बनाने की तैयारी की है। कॉलेज अलग-अलग तरीके से छात्रों को वेलकम फ्रैशर्स कहने की योजना बना रहे हैं। छात्रों के स्वागत के लिए कॉलेज ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कॉलेज अपने सुविधानुसार यह कार्यक्रम एक अगस्त, दो अगस्त या चार अगस्त को आयोजित करेंगे।

कॉलेज अपने-अपने स्तर पर ओरिएंटेशन डे आयोजित करेंगे जिसमें छात्रों व अभिभावकों को कॉलेज, सोसाइटी, एनईपी, वैक, जीई, स्किल कोर्सेज से लेकर टाइम टेबल, खेल गतिविधियों, एनसीसी व एनएसएस से परिचित कराया जाएगा। रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय अरोड़ा ने बताया कि हम चार अगस्त को दीक्षारंभ के नाम से ओरिएंटेशन आयोजित कर रहे हैं। इसमें छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी बुलाया गया है। इसके अलावा एक अगस्त को विभागीय स्तर पर ओरिएंटेशन आयोजित होंगे। इसमें उन्हें अपने-अपने विभाग की गतिविधियों, शिक्षकों, टाइम टेबल से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रसाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम चार अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को कॉलेज, कमेटी, अनुशासन व अन्य जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को कौन से पेपर पढ़ने हैं, सिलेबस क्या है, टाइम टेबल क्या होगा, सोसाइटी कौन-कौन सी है, इससे परिचित कराया जाएगा। वहीं किरोड़ीमल कॉलेज में दो अगस्त की शाम को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शहरी विकास व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर उपस्थित रहेंगे। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उन्हें वैल्यू एडेड कोर्स, लैब, स्पोर्ट्स व सोसाइटी के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे ही अन्य कॉलेजों में भी ओरिएंटेशन डे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में न केवल अपने सीनियर व शिक्षकों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा बल्कि कॉलेज के नियमों की जानकारी दी जाएगी। कई कॉलेजों ने पढ़ाई के लिए टाइम टेबल भी तैयार कर लिए हैं, जिससे पहले दिन से ही कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें