सरकार के लंबे चौड़े वायदों के बावजबूद आज भी देश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए अच्छे इंतजाम नहीं। एक सरकारी कॉलेज में एमए के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए कॉलेज के टॉयलेट का सहारा लेना पड़ रहा है।
दरअसल गुड़गांव के न्यू रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य सरकारी कॉलेज में छात्र पिछले दो साल से कॉलेज के टॉयलेट में क्लास करने को मजबूर है। एमए की समाज शास्त्र के छात्रों का यह हाल है।
प्रिसिपंल आर के यादव ने बताया कि सरकारी मदद न मिलने से हम टॉयलेट में क्लास चलाने को मजबूर हैं। यादव का कहना है कि कॉलेज में अभी 25 क्लास रूम की जरूरत है।
हालांकि पिछले साल 12 क्लास बनाने की अनुमति मिली गई थी पर राज्य सरकार ने आज तक इसके लिए पैसा फंड मुहैया नहीं कराया है।