फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आपबीती: सहकर्मी सुपरवाइजर बहाने से ले गया होटल... हवस का शिकार बनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 08:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला और आरोपी दोनों रोहिणी स्थित एक कंपनी में काम करते थे। शिकायत दर्ज करवाने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक होटल में लेकर जाकर सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के थाने में शिकायत करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की पहचान बापरोला निवासी 24 साल के अरुण के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 9 जून को एक युवती ने नांगलोई थाने में अपने सहकर्मी अरुण पर दुष्कर्म करने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि वह अरुण के साथ रोहिणी सेक्टर सात स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। अरुण वहां सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। एक दिन वह उसे बहाने से नांगलोई स्थित एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला के स्पेशल स्टाफ को निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच करने के बाद आरोपी का पता लगा लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को मंगोलपुरी के पत्थर मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें