फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाएं अभी दिल्ली को करेंगी परेशान, राहत को लेकर नाउम्मीदी 

Sat, 11 Jan 2020 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi cold - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर को ठंड  की चपेट में ले रखा है। शुक्रवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भी सर्द मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी रही। कश्मीर से दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं ने दिल्ली एनसीआर में ठंडक पैदा की। हालांकि, दिन में धूप खिली होने से तापमान बढ़ा और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस था। पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। वहीं, सुबह घना कोहरा छाया रहेगा जबकि हवाएं उत्तर पश्चिमी ही रहेंगी। इससे ठंडक से ज्यादा राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान
न्यूनतम तापमान: 5.3 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 17.5 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त: 5:43 बजे।
सूर्योदय: 7:15 बजे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें