फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सर्दी ने बढ़ाई इनकी मुसीबत

Mon, 20 Jan 2014 12:24 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से दिल्ली चिड़ियाघर के सफेद बाघ और हिरण प्रजाति के जानवर बीमार हो गए हैं। जू के डॉक्टरों की निगरानी में इन जानवरों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में दो सफेद बाघ और आधा दर्जन के करीब बारासिंगा और काले मृग बीमार बताए जा रहे हैं।

ठंड को देखते हुए यहां सभी मांसाहारी जानवरों की खुराक दो किलो तक बढ़ा दी गई है। वहीं, शाकाहारी जानवरों को खाने में आंवला दिया जा रहा है।

चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि जानवर मामूली रूप से बीमार पड़ हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

यहां के डॉक्टर सभी जानवरों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। दूसरी ओर मांसाहारी जानवरों को अभी चिकन सूप देना शुरू नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अधिक ठंड बढ़ने पर ही सूप जानवरों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें