फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, 1.7 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

Sat, 28 Dec 2019 11:28 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1901 के बाद दूसरी बार दिसंबर में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में लगातार पारा गिरता जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली में गिरा पारा - फोटो : ANI
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
फाइल फोटो
उधर दिल्ली में शुक्रवार की रात इस मौसम में सबसे ठंडी रही। आया नगर इलाका 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के तापमान में भी कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा।

4 of 8
winter cold varanasi rain - फोटो : winter cold varanasi rain
दिल्ली में तापमान 2.4 डिग्री पर
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह 06:10 बजे तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार दिन में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया है। दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर 12 दिन से हाड़ कंपाने वाली सर्दी है। सर्दी का 118 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे खराब

5 of 8
दिल्ली में कोहरा - फोटो : ANI
अगले पांच दिन के पूर्वानुमान के आधार पर इस महीने का अधिकतम औसत तापमान 19.15 डिग्री रह सकता है। ऐसा हुआ तो 1901 के बाद यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर होगा। 1997, 1998, 2003 और 2014 में भी सर्दी का ऐसा दौर चला था। यूपी के लखनऊ में पारा 7.7 डिग्री रहा।
 
विज्ञापन

बुलंदशहर में वर्ष का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा

6 of 8
फाइल फोटो
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में जमकर कहर बरपा रही है। बुलंदशहर में वर्ष का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस मापा गया। दिनभर चली शीतलहर ने जनमानस को ठिठुराए रखा। दिनभर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड से सभी बेहाल दिखे। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। इससे दिल्ली से लेकर एनसीआर क्षेत्र के जनपदों में ठंड के तेवर लगभग एक जैसे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
फाइल फोटो
दिसंबर में यह दूसरा दिन है, जब न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया है। शुक्रवार को बुलंदशहर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार के सापेक्ष दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। पहाड़ों से जिले में पहुंच रही बर्फीली हवाएं दिन-रात का तापमान गिराएंगी।
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो
विभाग के मुताबिक सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा और पाला जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी तीन-चार दिनों में भीषण शीतलहर और सर्दी की आशंका जताई है। हालांकि नववर्ष के बाद से शीतलहर में कमी आनी शुरू हो जाएगी। जनवरी से मैदानों में मौसम पूरी तरह से साफ और अच्छी धूप निकलेगी, लेकिन तब तक सर्दी के सितम से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें