सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को सिंगर सपना चौधरी अपने ड्राइवर के साथ आ रही थी। वाटिका चौक पर एक पीछे से आई गाड़ी ने फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद सपना के चालक ने गाड़ी रोकी तब तक दूसरी कार का चालक फरार हो गया। इस कारण कार का नंबर और चालक की पहचान नहीं हो पाई। हादसे में सपना की गाड़ी को मामूली खरोंच आई, इसके बाद सपना गाड़ी में बैठकर निकल गई। बादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ने बताया कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई, शिकायत आएगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।