फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... जब ATM मशीन से निकला था कोबरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में पिछले एक महीने से वन्यजीव विशेषज्ञ आबादी वाले क्षेत्रों से विषैले जन्तुओं को पकड़ने का अभियान चलाए हुए हैं। इस दौरान दिल्ली एनसीआर में कुछ चौंकाने वाली घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के में छपी खबर के मुताबिक वन विभाग को हाल ही में दिल्ली के कुछ लोगों ने एक एटीएम बूथ में कोबरा दिखने की सूचना दी। जबकि एक महीने पहले एक दंपत्ति ने अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में कोबरा के निकले जानकारी दी थी।

खबर के मुताबिक पिछले महीने ही ओखला में एक बैराज के पास से 12 फुट लंबा अजगर पकड़ा गया था। एक के बाद एक सामने आ रहे ऐसे मामलों के चलते वन विभाग ने एक टीम गठित की, जिसे हाल ही में एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसका वीडियो भी बनया गया है, देखिए अगले पन्ने में।
विज्ञापन

वीडियोः वन्यजीव विशेषज्ञों को हाथ लगी बड़ी सफलता

नोएडा से दिल्ली जाते समय टोल प्लाजा से करीब आधा किलोमीटर दूर 11 फुट लंबा अजगर मिला। यह यमुना नदी से डीएनडी पर लगे फेन्सिंग को पार कर सड़क पर आने की कोशिश कर रहा था। बताते हैं कि अजगर ने यमुना के पास बकरी को निगल लिया था।

डीएनडी के प्रवक्ता अनवर अब्बासी ने बताया कि फेन्सिंग पर चढ़ने की कोशिश के दौरान ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे देख लिया। इसकी सूचना तत्काल वाइल्ड लाइफ को दी गई। आधे घंटे के भीतर वाइल्ड लाइफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

आधे घंटे की कोशिश के बाद उसे पकड़ लिया गया। वाइल्ड लाइफ की टीम उसे अपने साथ ले गई। वाइल्ड लाइफ एसओएस के रेस्क्यू कोऑर्डिनेटर राजवीर सिंह ने बताया कि इसकी लंबाई करीब 11 फुट है। इंडियन पायथन प्रजाति का यह अजगर यमुना नदी में पानी के बहाव के साथ आ गया है।

वाइल्ड लाइफ की टीम ने इसे दिल्ली स्थित दफ्तर में रखा है। बहुत जल्द इसे इसके हैविटेट में छोड़ दिया जाएगा। बुधवार शाम 4 बजे से 5 तक यह ड्रामा चलता रहा। इसके सड़क पर न आ पाने से ट्रैफिक पर तो असर नहीं पड़ा, मगर वाहन रोककर देखने वालों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

इसलिए निकल रहे हैं सांप, दिखें तो क्या करें

वाइल्ड लाइफ एसओएस के सह संस्‍थापक कार्तिक सत्यनारायण के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रहे निर्माण के चलते धरती के अंदर वाले विषैले जीव ऊपर की ओर आ रहे हैं।

उनके मुताबिक दिल्ली एनसीआर में बड़े पैमाने पर जंगलनुमा धरती पर भवन निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिससे जीव इधर-उधर भाग रहे हैं। फिलहाल ‌दिल्ली में अजगर, कोबरा, भेड़िया सांप, चूहे सांप, शाही सांप देखे जा चुके हैं। इनमें से कोबरा सबसे विषैला है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर के किसी कॉलोनी के अंदर या फिर आवासीय क्षेत्र में कोई विषैला जीव देखा जाता है, तो तत्काल वन्यजीव एसओएस की हेल्पलाइन 9871963535 पर फोन किया जा सकता है। यह हेल्पलाइन '24 घंटे ऑन रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें