फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर खरीदने वालों के लिए जरूरी है यह जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नामी बिल्डर आयरियो के खिलाफ प्लॉट की बिक्री के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दिल्ली के एक दंपति की शिकायत पर गुड़गांव पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की जिसमें गबन की बात सामने आई। इस मामले में सुशांतलोक थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली वसंत कुंज में रहने वाले राजीव सिंघल और उनकी पत्नी ने गुड़गांव पुलिस को शिकायत दी जिसमें बताया कि गुड़गांव के सेक्टर-67 में आयरियो बिल्डर के नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट द कॉरिडोर रेजिडेंशियल में 2013 में प्लॉट की बुकिंग कराई थी।

कंपनी के तय एग्रीमेंट के आधार पर 8750 रुपये प्रति स्क्वायर फुट के हिसाब से 1540 स्क्वायर फुट के लिए एक करोड़ 51 लाख रुपये में कंपनी प्रबंधन से डील फाइनल कर ली। शिकायत कर्त्ता के मुताबिक, उनकी तरफ से कंपनी प्रबंधन को दो किश्तों में 29 लाख रुपये पेमेंट भी कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने शुरु की जांच

अचानक उन्हें पता चला कि कंपनी प्रबंधन ने बिना सूचना और एग्रीमेंट के रेट बढ़ाकर 8750 रुपये स्क्वायर फुट से 9200 रुपये स्क्वायर फुट कर दिया। इस बारे में कंपनी प्रबंधन से बातचीत करने पर उन्होंने इसी आधार पर आगे पेमेंट करने का जवाब दे दिया।

कंपनी प्रबंधन की धोखाधड़ी को लेकर दंपति ने गुड़गांव पुलिस को शिकायत दी जिस पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही थी। शाखा की जांच में मामला सही पाए जाने के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस को बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी गई।

इस मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई महेश के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही कंपनी से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें