फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एक्सप्रेस गाड़ियों के कोच बढ़े, भीड़ के चलते रेलवे ने उठाया कदम

Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने अगले तीन दिन के लिए फरीदाबाद होते हुए विभिन्न शहरों को जाने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों की वेटिंग लिस्ट क्लियर हो सकती है। स्लीपर क्लास में 72 वेटिंग तक क्लियर होना तय माना जा रहा है। 21 जून को अपने आरंभिक स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों में यह व्यवस्था शुरू हो गई।

रेल अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट अधिक है। इसको ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का 1, बांद्र-देहरादून एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास के 3 और इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का 1, थर्ड एसी का 1 और सेकेंड एसी का 1 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। 23 जून तक यह व्यवस्था रहेगी।

रेल कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म पर किया योग
फरीदाबाद। योग दिवस पर ओल्ड रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने भी प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर योग किया। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक केसी मीना ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे आरपीएफ, जीआरपी और रेल कर्मचारी प्लेटफॉर्म नंबर-4 पहुंचे और एक घंटे तक योग किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें