सीएनजी के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल में सीएनजी के दाम में 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 55 पैसे बढ़ाए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के बढ़े हुए दाम को रविवार से लागू कर दिया गया। हालांकि, इस बार रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
एनसीआर में सीएनजी के दाम रविवार सुबह 6 बजे से 50-55 पैसे प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में 47.10 रुपये व नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 53.50 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी पंप पर मिलेगा। गुरुग्राम और रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत अब 58.95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि करनाल में 55.95 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा कि दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में चुनिंदा आउटलेट पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सीएनजी की दाम में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट की पेशकश जारी रखी जाएगी। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट आने से यह निर्णय लिया गया है।