फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से सस्ती सीएनजी देने की तैयारी, मंत्रालय में बैठकों का दौर शुरू

Mon, 03 Oct 2016 01:09 AM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
सीएनजी
विज्ञापन
त्योहारों की शुरुआत के साथ ही शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। सीएजनी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की दरों में कटौती की गई है। नई दरें शनिवार आधी रात से लागू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी अदानी एनर्जी लिमिटेड एक और बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। दिल्ली से सस्ती सीएनजी उपलब्ध कराने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 

बहुत जल्द इसपर निर्णय आने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी की ओर से मंत्रालय में इसके लिए अपील की गई थी। दरअसल, दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में सीएनजी की सप्लाई इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) करती है, जबकि फरीदाबाद में अदानी एनर्जी लिमिटेड का सेटअप है। 
विज्ञापन


हालांकि, साल 2009-10 में हुए समझौते के तहत अदानी के सीएनजी स्टेशनों पर आईजीएल के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाती है। अदानी के अधिकारियों की मानें तो आईजीएल सीएनजी आपूर्ति पर तकरीबन 2 रुपया प्रति किलोग्राम मार्जन लेती है। 

इसके अलावा 16 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी और 5 प्रतिशत वैट का भार झेलना पड़ता है। अब इसपर विचार विमर्श शुरू हो गया है। कंपनी की तरफ से आईजीएल से समझौता खत्म कर सीधे गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) से आपूर्ति की मांग की गई है। 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने अदानी कंपनी की अपील पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। कंपनी के पक्ष में फैसला आया तो फरीदाबाद में सीएनजी की दर दिल्ली से कम या फिर बराबर हो जाएगी।

अभी दिल्ली से महंगी नोएडा-गाजियाबाद से सस्ती
फरीदाबाद में सीएनजी की दरें दिल्ली से ज्यादा हैं, लेकिन एनसीआर के तहत आने वाले नोएडा, गाजियाबाद व गुड़गांव से कम हैं। फरीदाबाद में सीएनजी 39.90 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो शनिवार आधी रात के बाद 38.80 रुपये हो गई है।

यानि 1 रुपया 10 पैसे की कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत कम होने के कारण केंद्र सरकार की तरफ से 30 सितंबर को ही दरें कम करने का फैसला लिया गया था। 

30 सितंबर से ही नई दरें लागू होनी थी लेकिन एक अक्तूर की आधी रात से की गई। दिल्ली, यूपी में सीएनजी आपूर्ति करने वाली आईजीएल भी एक-दो दिन में दरें कम करने की घोषणा कर सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें