फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP International Trade Show 2025: ट्रेड शो के उद्घाटन से पहले सीएम योगी ने परखीं तैयारियां, कल होगा शुभारंभ

Wed, 24 Sep 2025 06:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच देने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का आयोजन हो रहा है। इसमें उद्यमियों को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री अलग-अलग स्टॉल पर भी जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारियों को परखते सीएम योगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सपोमार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का मंच तैयार है। कल (बृहस्पतिवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले आज यानी बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच देने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का आयोजन हो रहा है। इसमें उद्यमियों को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री अलग-अलग स्टॉल पर भी जाएंगे। सभी तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचे। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी भी उनसे पहले दोपहर में ग्रेटर नोएडा पहुंचे। 
 

विज्ञापन

कल सुबह 9.30 बजे ग्रेटर नोएडा जाएंगे पीएम मोदी
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री सुबह 9:30 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएंगे। प्रदर्शनी में शामिल उद्यमियों से प्रधानमंत्री बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री का उद्यमियों के साथ एक फोटो सत्र भी रहेगा। इसमें गौतमबुद्धनगर के उद्यमियों को भी शामिल होने का मौका मिल सकता है। कुछ प्रमुख उद्यमियों के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से इसके लिए अंतिम रूप से सहमति नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि एक्सपो मार्ट के 10 हॉल में यह प्रदर्शनी चलेगी। करीब 2500 कंपनियां यहां अपनी सेवाओं और उत्पाद को प्रदर्शित करेंगीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें