फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58,100 खरीदारों को फ्लैट की चाबी देने आएंगे योगी, जीबीयू में हुई अहम बैठक

Sat, 30 Jun 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के 58,100 खरीदारों को फ्लैट की चाबी सौंपेंगे। उम्मीद है कि इस माह में मुख्यमंत्री जिले में आ सकते हैं। हालांकि, अभी कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रशासन और प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन और प्राधिकरण अफसरों ने जीबीयू में बैठक की। बैठक में नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ पार्थ सारथी सेन शर्मा, डीएम बीएन सिंह, एसएसपी अजय पाल शर्मा समेत एसीईओ, एडीएम व अन्य अफसर सहित 15 बिल्डर भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी तय की गई।
विज्ञापन

अभी नहीं हो सकी 15 हजार की रजिस्ट्री

flats
अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री कब आएंगे, इसका पता नहीं, लेकिन संभावित कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में फ्लैट खरीदारों को चाबी देने का कार्यक्रम रखा जाएगा। यहां करीब 4500 फ्लैट खरीदारों को बुलाया जाएगा। इसके लिए बिल्डरों को खरीदारों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। 

दिसंबर तक करना था वादा पूरा
पिछले साल मुख्यमंत्री ने 50 हजार खरीदारों को उनके फ्लैट पर कब्जा दिलवाने का वादा किया था। हालांकि, दिसंबर तक वादा पूरा करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 58,100 फ्लैट बनकर तैयार है। नोएडा में 16,500, ग्रेनो में 31,600 और यमुना में 10000 फ्लैटों का कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है।       

अभी नहीं हो सकी 15 हजार की रजिस्ट्री
प्राधिकरण 58 हजार से अधिक फ्लैटों का कंप्लीशन जारी कर चुके है, लेकिन अभी तक 15 हजार की भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। स्टांप विभाग के बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर रजिस्ट्री नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में बिना रजिस्ट्री के चाबी देने का मामला समझ से परे है। दरअसल, बिल्डर प्राधिकरण का पैसा नहीं दे रहे है। इसका कारण ज्यादा रजिस्ट्री रुकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें