फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीएम ने कांवड़ियों का किया स्वागत, 5 लाख को डोलची और जूट बैग देने का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने कहा- कांवड़ सेवा समितियों की सहायता राशि भी बढ़ाई, 374 शिविरों को बिजली, स्वास्थ्य, शौचालय की सुविधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पंजाबी बाग, टैगोर गार्डन और सुब्रतो पार्क के कांवड़ शिविरों में जाकर शिवभक्तों का स्वागत किया और उनकी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार 5 लाख कांवड़ियों को गंगा जल की डोलची और जूट के थैले देगी, ताकि पर्यावरण की रक्षा हो और दिल्ली स्वच्छ बने। साथ ही कांवड़ सेवा समितियों की सहायता राशि भी बढ़ाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा एक पवित्र पर्व है और दिल्ली में कांवड़ियों का सम्मान करना उनकी आस्था का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने शिविरों में कांवड़ियों और समिति पदाधिकारियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड 374 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं, जो पिछली सरकार के 170 शिविरों से कहीं ज्यादा हैं। इन शिविरों में बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय और सफाई कर्मचारियों की पूरी व्यवस्था की गई है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं ताकि कांवड़ियों को घर जैसा माहौल मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल से गंगा जल डोलची और जूट बैग का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों की सुविधा के किए पुख्ता इंतजाम : रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी मंत्री और विधायक शिविरों में जाकर समितियों के साथ तालमेल बनाए हुए हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने पिछले सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शिविरों में अनियमितताओं की शिकायतें थीं लेकिन इस बार लोगों की भागीदारी और सरकार की मेहनत से व्यवस्था बेहतर हुई है। 374 कांवड़ समितियों को अनुदान दिया गया है जो कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। दिल्ली सरकार कांवड़ियों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें