फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 7 मई तक लेना होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्याहरवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 7 और 9 मई को होगी, एडमिट कार्ड 1 मई होगा जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

शिक्षा निदेशालय ने सीएस श्री स्कूलों में छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे घोषित कर दिए। छात्र वेबसाइट edudel.nic.in पर रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं।

परीक्षा 13 अप्रैल को दिल्ली के 75 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। चयनित छात्रों को 2 से 7 मई के बीच आवंटित स्कूलों में रिपोर्ट कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सुबह पाली के रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे से और शाम पाली के लिए दोपहर 2 बजे से निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली रह जाने वाली सीटों को वेटिंग लिस्ट के छात्रों को आवंटित किया जाएगा। ऐसे में चयनित छात्रों के लिए समय पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है, अन्यथा उनका प्रवेश दावा निरस्त हो जाएगा। वहीं निदेशालय ने ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा 7 और 9 मई को आयोजित की जाएगी। परिणाम 25 मई तक घोषित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें