फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी से अपॉइंटमेट के लिए केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी, जताई ये नाराजगी

Sun, 04 Jun 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिसोदिया-केजरीवाल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने पत्र के बहाने एक तरह से नाराजगी भी जाहिर की है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली के विकास के लिए सप्ताह में एक दिन की बैठक नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लिखा है कि मुख्यमंत्री के अधिकारी लगातार राजनिवास से बैठक तय करने के लिए समय मांग रहे हैं, लेकिन राजनिवास के अधिकारी पूरा सप्ताह मिलने का वक्त नहीं दे रहे हैं। पिछले मुलाकात में यह तय हुआ था कि सप्ताह में एक दिन मुख्यमंत्री व उपराज्यपाल दिल्ली के विकास पर चर्चा करेंगे। मुझे पता है कि उपराज्यपाल कई कामों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री व उपराज्यपाल की मुलाकात होती रहनी चाहिए। 

उधर, उपराज्यपाल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बुधवार को मिलने का वक्त तय था। लेकिन विधानसभा सत्र व अन्य मीटिंग के कारण मुलाकात टल गई। बृहस्पतिवार को अतिव्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से मुलाकात के लिए बुधवार को समय तय किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें