फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों की एसएमसी के साथ सीएम सैनी का संवाद, बेहतर काम करने वाली समिति को 10 लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
''सच'' पोर्टल पर होगा मूल्यांकन, छोटे कार्यों पर एक लाख व अतिरिक्त उपायुक्त की स्वीकृति से 25 लाख तक खर्च कर सकेंगी समितियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सरकारी स्कूलों की विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के साथ राज्यस्तरीय वर्चुअल संवाद में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। खंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली समिति को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए सच पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिससे समितियों का मूल्यांकन होगा।
एसएमसी को पेयजल टैंक, शौचालय, दीवार मरम्मत जैसे छोटे कार्यों पर एक लाख रुपये तक खर्च करने का अधिकार दिया गया, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त की स्वीकृति से 25 लाख तक के कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

संवाद में सीएम ने नूंह के गांव भाकड़ौजी स्कूल की एसएमसी के चेयरमैन नसीम खान व प्राचार्य सुनील श्योराण से बात की। नसीम खान ने बताया कि विद्यालय में 1100 विद्यार्थी हैं, जिनमें 500 छात्राएं हैं और बेटियों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम 94 फीसदी रहा और एक छात्र ने नीट में 2354वीं रैंक पाकर एम्स में प्रवेश पाया। सीएम ने गुणवत्ता, स्वच्छता, पौधरोपण व विकास पर जोर देते हुए समितियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।




नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सरकारी स्कूलों की विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के साथ राज्यस्तरीय वर्चुअल संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली विद्यालय प्रबंधन समिति को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जिसका उपयोग स्कूल के विकास कार्यों में होगा। इसके लिए सच पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से समितियों का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही सभी एसएमसी को पेयजल टैंक, शौचालय, दीवार मरम्मत जैसे छोटे कार्यों पर एक लाख रुपये तक खर्च करने का अधिकार दिया गया है, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त की स्वीकृति से 25 लाख रुपये तक के कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन


संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने नूंह जिले के गांव भाकड़ौजी स्कूल की एसएमसी के चेयरमैन नसीम खान और प्राचार्य सुनील श्योराण से भी बातचीत की। नसीम खान ने बताया कि विद्यालय में 1100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 500 छात्राएं हैं और हाल के वर्षों में बेटियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा तथा एक छात्र ने नीट में 2354वीं रैंक हासिल कर एम्स में प्रवेश पाया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता, पौधरोपण और विद्यालयों के समग्र विकास पर विशेष जोर देते हुए सभी समितियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें