फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आजादपुर में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीएम ने कहा, दिल्ली में 8 नए आधार सेवा केंद्रों को मंजूरी, 5 केंद्र जनता को समर्पित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आजादपुर मेट्रो स्टेशन परिसर में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इससे आजादपुर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाएं घर के पास ही उपलब्ध होंगी। यहां आधार अपडेट, बायोमेट्रिक सुधार, पता परिवर्तन, बच्चों का आधार पंजीकरण सहित अन्य जरूरी सेवाएं आसानी से कराई जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में कुल आठ नए आधार सेवा केंद्रों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से पांच केंद्रों का उद्घाटन एक साथ किया गया है। यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल देवराहा, यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार भी मौजूद रहे। देश में 143 करोड़ से अधिक नागरिक आधार से जुड़े हैं, जबकि दिल्ली में लगभग 2.5 करोड़ लोगों का आधार पंजीकरण हो चुका है। सीएम ने कहा कि आधार की बायोमेट्रिक और आईरिस वेरिफिकेशन प्रणाली से फर्जी लाभार्थियों पर प्रभावी रोक लगी है। देशभर में लाखों अपात्र लाभार्थियों को योजनाओं से हटाया है। दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चों के आधार पंजीकरण और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें