फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमबीबीएस के छात्रों की पहल से आज आरएमएल में सजेगा सरस्वती पूजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस के छात्रों की पहल से आज आरएमएल में सजेगा सरस्वती पूजा पंडाल
विज्ञापन

-राजधानी में दिखेगी वसंत पंचमी की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
वसंत पंचमी पर आज राजधानी दिल्ली में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। दिल्लीवासी आज घरों के साथ-साथ शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करेंगे और विद्या, बुद्धि व सफलता की कामना करेंगे। श्याम विहार, द्वारका, सरस्वती विहार, कनॉट प्लेस और गोल मार्केट सहित कई इलाकों में मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। इसी कड़ी में राजधानी के आरएमएल अस्पताल में भी वसंत पंचमी को लेकर खास तैयारी की गई है। यहां एमबीबीएस छात्रों की ओर से आज सरस्वती पूजा पंडाल सजेगा। आयोजन की अगुवाई तृतीय वर्ष के छात्र नमन गौतम करेंगे, जो स्टूडेंट काउंसिल की टीम के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम का संचालन करेंगे। छात्र पंडाल को गुलाबी और सफेद रंग की थीम, फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाएंगे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में रंग जाएगा। नमन गौतम के अनुसार, वर्ष 2019 से हर साल वसंत पंचमी पर यह आयोजन किया जा रहा है और आगे भी इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। उनका कहना है कि मेडिकल छात्रों की व्यस्त दिनचर्या और पढ़ाई के दबाव के बीच यह पूजा उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी। यह आयोजन छात्रों को अपनी संस्कृति से जोड़ने और आपसी एकता को मजबूत करने का भी माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें