फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रेखा गुप्ता का नेतृत्व दायित्वबोध और जवाबदेही का मॉडल : सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व को दायित्वबोध और जवाबदेही का मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि बीते एक साल में दिल्ली ने स्थिर, संवेदनशील और निर्णयात्मक शासन देखा है। प्रदेश कार्यालय में सचदेवा ने कहा कि 27 वर्ष बाद दिल्ली को ऐसी सरकार मिली है जो जनता दरबार के माध्यम से सीधे नागरिकों से संवाद और समस्याओं का समयबद्ध समाधान करती है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के दौरान लंबित पड़े सीवर सुधार, जलभराव नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन विस्तार आदि कई बुनियादी कार्यों पर वर्तमान सरकार ने प्राथमिकता से काम किया। बीते मानसून में जलभराव की घटनाओं में कमी को उन्होंने प्रशासनिक इच्छाशक्ति का परिणाम बताया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसें, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व अटल कैंटीनों की मिली सौगात
परिवहन क्षेत्र में लगभग 1000 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, 100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना और अटल कैंटीनों के विस्तार को उन्होंने गरीब व मध्यम वर्ग के लिए राहतकारी कदम बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर देने की घोषणा और मातृत्व योजना की राशि में वृद्धि को जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। सचदेवा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस और केजरीवाल सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय तक राजधानी में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और दिखावटी योजनाओं का दौर रहा। सीवर और जल निकासी परियोजनाओं में अनियमितताओं के कारण दिल्ली को हर वर्ष जलभराव झेलना पड़ता था। स्वास्थ्य क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक मॉडल को उन्होंने संसाधनों की बर्बादी बताया और दावा किया कि वर्तमान सरकार ने उसे व्यवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे में बदला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भी हमला बोलते हुए सचदेवा ने कहा कि जो लोग अब सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपने कार्यकाल की जवाबदेही भी याद रखनी चाहिए। उनके अनुसार, भाजपा सरकार ने एक वर्ष में विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई दिशा तय की है, जबकि पिछली सरकारों ने राजनीतिक प्रचार को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें