फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'शिवभक्तों की सेवा हमारा सौभाग्य' सीएम रेखा ने कांवड़ियों की पुष्पवर्षा, यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा

Tue, 22 Jul 2025 10:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शास्त्री पार्क में कांवड़ियों का स्वागत कर यात्रा को जनआस्था का महोत्सव बताया। उन्होंने सुरक्षा, विश्राम और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा - फोटो : @gupta_rekha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शास्त्री पार्क के श्यामगिरी बाबा मंदिर कांवड़ कैंप में कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा जनआस्था का महोत्सव है और शिवभक्तों की सेवा करना दिल्ली सरकार का सौभाग्य है।

विज्ञापन




उन्होंने कांवड़ मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा में कोई परेशानी न हो। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, स्थानीय विधायक, पार्षद और अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का जीवंत उत्सव है।

सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों की सराहना
सीएम ने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों की तारीफ की, जिन्होंने रात-दिन मेहनत कर यात्रा को सुचारू बनाया। दिल्ली में पंडाल, विश्राम स्थल, स्वास्थ्य सेवाएं और जलपान की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें