फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं: 'हम चाहते हैं कि दिल्ली में पिज्जा से पहले एंबुलेंस आए', पिछली सरकार पर बोला हमला

Thu, 25 Sep 2025 04:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सीएम रेखा ने कहा, दिल्ली को हेल्थ हब बनाना है, पहली बार दिल्ली सरकार ने 1350 नर्सेस को परमानेंट किया, 150 डायलिसिस मशीनें अस्पतालों में लगवाईं। पिछली सरकार ने 22 अस्पतालों के टेंडर जारी कर दिए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। 
विज्ञापन
सीएम ने 11 एंबुलेंस को किया फ्लैगऑफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को तेज करने के लिए दिल्ली सरकार कई कदम उठा रही है। इसी क्रम में टीबी की आधुनिक तकनीक से जांच के लिए 40 ट्रूनैट मशीनें, 10 पैथोडिटेक्ट मशीनें, 27 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन, 10 नई कैट एंबुलेंस, अंगदान ऑनलाइन पोर्टल 'सोटो', चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में डीईआईओ केंद्र का लोकार्पण किया गया। सेवा पखवाड़े में दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ये उपहार दिये हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें लॉन्च किया। 

विज्ञापन


सीएम रेखा ने कहा, दिल्ली को हेल्थ हब बनाना है, पहली बार दिल्ली सरकार ने 1350 नर्सेस को परमानेंट किया, 150 डायलिसिस मशीनें अस्पतालों में लगवाईं। पिछली सरकार ने 22 अस्पतालों के टेंडर जारी कर दिए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। 

दिल्ली के पास कुल 277 एंबुलेंस हैं, 400 एंबुलेंस का लक्ष्य है। आज 11 एंबुलेंस को फ्लैगऑफ किया। वह चाहती हैं कि इस लक्ष्य को 1000 तक लेकर जाएं। दिल्ली में पिज्जा से पहले एंबुलेंस आए, उनका सबसे ज्यादा फोकस दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं पर है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 1272 लोग नेत्रदान के लिए आवेदन दे चुके हैं। केवल 100 दिन में 56221 लोगों की टीवी स्क्रीनिंग की गई है। 1000 टीवी मरीज मिले हैं। कई टीवी योद्धाओं ने अपने अनुभव बताए। फूड बास्केट देकर रोगियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें