फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: करोल बाग के संकट मोचन धाम पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- 108 फीट की प्रतिमा के सामने किया चालीसा का पाठ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंदिर में पूजा कर राजधानी की सुख-शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना की। सीएम ने करोल बाग स्थित 108 फुट श्री संकट मोचन धाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा की और श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान हनुमान का स्मरण किया और दिल्ली व देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का जीवन सेवा, समर्पण, साहस और निष्ठा की मिसाल है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि भगवान हनुमान की कृपा से दिल्ली में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने नागरिकों से समाज में सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने की अपील भी की। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, कई महत्वपूर्ण लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत भी की और कहा कि दिल्ली सरकार लोगों की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें