दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग एवं समर्पण की अद्वितीय मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग एवं समर्पण की अद्वितीय मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, 'राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी दूरदृष्टि, नीतिगत दृढ़ता एवं अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर जनसेवा एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करती हूं। आपका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हमें सदैव प्राप्त होता रहे।'
समाजसेवी प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा से की मुलाकात
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'भाजपा के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका मार्गदर्शन और अनुभव समाज और राजनीति के लिए सदैव बहुमूल्य रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।'