बुलंदशहर जिले में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस अवैध वसूली कर साजिश के तहत मारपीट कराकर रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर बुधवार खानपुर थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस अवैध वसूली कर साजिश के तहत मारपीट कराकर रिपोर्ट दर्ज कर रही है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अवैध वसूली नहीं रुकी तो पुलिस के खिलाफ महापंचायत होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि पुलिस की नाक के नीचे अवैध वसूली की जा रही है। खानपुर में वह लोग जो सामाजिक प्रवृत्ति के नहीं हैं, सरेआम वसूली कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत खानपुर पुलिस से की तो उन्हीं पर साजिश के तहत मारपीट कराकर उल्टा मुकदमा लिखकर कार्रवाई की है। अगर इस प्रकरण की जांच कार्रवाई नहीं की गई और अवैध वसूली बंद नहीं की जाती तो भाकियू रविवार को महापंचायत थाना खानपुर पर की जाएगी। साथ ही अवैध वसूली को रोकने का काम करेगी।
उन्होंने बताया कि यह धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकालीन था, लेकिन उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन पर ज्ञापन देकर चेतावनी अभी दी गई है। प्रदर्शन की अध्यक्षता रामलाल सिंह सैनी ने की तथा संचालन नेताजी फूल सिंह सैनी ने किया। इसव मौके पर के. प्रसाद सिंह सैनी, राकेश वकील साहब, ब्रह्म सिंह, ठाकुर केपी सिंह, ठाकुर शैलेंद्र आर्य, राजकुमार लोधी, मुजीब खान, लियाकत अंसारी, इरफान भाई, नवल सिंह, सुभाष चंद्र, रोहतास शर्मा, नितिन सिंघल, हरेंद्र लोधी, टिंकू सैनी और निसार चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।