फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

₹2500 वाली स्कीम पर बड़ा अपडेट : महिला सम्मान योजना पर CM रेखा गुप्ता ने आज बुलाई बैठक, इन पहलुओं पर होगा मंथन

Sat, 22 Feb 2025 12:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली प्रदेश भाजपा का कहना है कि उनकी सरकार दिल्ली में महिला सम्मान योजना के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है और वह समय पर योजनाबद्ध आएगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शनिवार को योजना पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को भी कैबिनेट की पहली बैठक में इस पर चर्चा हुई थी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इस मामले में बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत पंजीकरण समेत दूसरी औपचारिकताओं को पूरा करने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इसमें बनी सहमति के बाद सरकार इसको लागू करने के बारे में एलान करेगी।

विज्ञापन

आप लगा रही ये आरोप
इससे पहले शुक्रवार कैबिनेट की पहली बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी, लेकिन उस दौरान इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है। इसके बाद से आम आदमी पार्टी चुनावी वायदे की याद दिलाने हुए वादा-खिलाफी का आरोप भाजपा पर लगा रही है। 

इन मसलों पर होगी चर्चा
उधर, दिल्ली प्रदेश भाजपा का कहना है कि उनकी सरकार दिल्ली में महिला सम्मान योजना के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है और वह समय पर योजनाबद्ध आएगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शनिवार योजना की कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की पहचान, उनके पंजीकरण और 2500 रुपये की रकम उनके खातों में डालने सरीखे मसलों पर चर्चा होगी। इसमें योजना को लागू करने के समय पर भी विचार होगा। अधिकारी बताते हैं कि बैठक में तय हो सकेगा कि जमीनी स्तर पर योजना को किस तरह लागू करना है।
विज्ञापन

आप के आरोपों का भाजपा ने दिया जवाब
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के वादाखिलाफी के आरोप पर सवाल किया है कि इस वक्त देश भर की महिलाएं केजरीवाल से पूछ रही हैं कि पंजाब की महिलाओं को तीन साल पहले घोषित महिला सम्मान योजना का 1000 रुपये कब से मिलेंगे। सचदेवा ने कहा कि भाजपा दिल्ली में महिला सम्मान योजना के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से हरियाणा तक की भाजपा की सभी सरकारें महिलाओं को उनका हक दे रही हैं और हम दिल्ली में भी शीघ्र देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें