फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: लालकिला विस्फोट पीड़ितों के लिए सीएम ने मुआवजे की घोषणा की, मृतकों के परिजन को देंगी 10 लाख रुपये

Tue, 11 Nov 2025 08:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाल किला विस्फोट के मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की। विस्फोट में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं। दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस घटना में मृतक के परिवारों को ₹10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को ₹5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की राशि देगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी। दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें