सम विषम फॉर्मूले को लेकर सोमवार को सरकार के मंत्रियों ने ही कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का इस्तेमाल किया। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ परिवहन मंत्री गोपाल राय संग पूलिंग करके कार्यालय पहुंचे।
केजरीवाल की कार का नंबर विषम है, इसलिए उन्होंने कारपूलिंग का सहारा लिया। सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने जिन्होंने पहले फेज में बाइक से सफर किया था उन्होंने सोमवार को इस बार मेट्रो से सफर किया।
वह अपने आवास के नजदीक स्थित सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन से मेट्रो से सफर कर कार्यालय पहुंचे। इसी तरह महिला एवं बाल समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने अपने सिविल लाइंस निवास से बस से सफर करके कार्यालय पहुंचे।