फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नारी सम्मेलन में सीएम ने रखा महिलाओं के नेतृत्व का विजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
छतरपुर में आयोजित आत्मनिर्भर नारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि नेतृत्व में बराबरी का स्थान भी मिल रहा है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के लिए ऐतिहासिक बताया। सीएम ने कहा कि यह ऐसा निर्णय है, जो महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं रखता, बल्कि नीति निर्माण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकार, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम “नारी तू नारायणी” के भाव को साकार करने का राष्ट्रीय संकल्प है, जिससे देश की करोड़ों महिलाओं को नई पहचान और अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रामवीर सिंह बिधूड़ी, करतार सिंह तंवर, जिलाध्यक्ष रविंद्र सोलंकी, एकल हरि संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु गुप्ता, फोर्टिस वसंत कुंज की निदेशक डॉ. प्रियंका खरबंदा और लेखिका सुरभि समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें