फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का असरः बदला गया CM का लगाया पौधा

Wed, 02 Sep 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकॉर्ड बनाने के लिए लगाए गए पौधों की अब नियमित देखभाल होगी। टाउन पार्क में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों लगाया गया रुद्राक्ष का पौधा सूख गया था, जिसे बुधवार को बदल दिया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी मंत्री का लगाया पौधा भी बदल दिया गया है। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधों को बदलने के निर्देश दिए थे।

एक महीने पहले तीन घंटे में दो लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


दोनों मंत्रियों ने टाउन पार्क में रुद्राक्ष के पौधे लगाए थे लेकिन इनकी नियमित देखभाल नहीं की गई। जिसके चलते पौधे सूख गए।

‘अमर उजाला’ ने 02 सितंबर के अंक में ‘सीएम का लगाया रुद्राक्ष का पौधा भी सूखा’ शीर्षक से प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान में लेते हुए तुरंत पौधे बदलने के निर्देश दिए।

बुधवार को रुद्राक्ष वाटिका में सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगे दिखाई दिए। हालांकि, मंत्रियों के पौधों की जगह बदली हुई नजर आई, जहां मुख्यमंत्री ने पौधा लगाया था वहां किसी अन्य मंत्री के नाम की प्लेट लगी थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें