फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी में 158 करोड़ से अधिक के काम की सीएम करेंगे शुरुआत

Sun, 23 Apr 2017 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सीएम खट्टर
विज्ञापन
बल्लभगढ़ और पृथला विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में भी 158 करोड़ से अधिक के कामों की शौगात देंगे। वह 24 अप्रैल को उक्त कामों की शुरुआत करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। ये जानकारी निगम के एसई अनिल मेहता ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी 24 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल डबुआ पाली रोड सत्रह नंबर चुंगी  के पास सुबह 8 बजे कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें एनएच-3 पुलिया, वाया गाजीपर डबुआ कॉलोनी से सोहना रोड आरएमसी सड़क बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

इसके अलावा रेनीवेल नंबर तीन का उदघाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। ये काम पूरा हो चुका है। इस पर 80 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। प्याली चौक से धन्नी धर्मशाला तक 60 फुटा रोड का चौड़ीकरण पर 4.45 करोड़ रुपये, हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण पर 1.67 करोड़ रुपये तथा करीब 30 करोड़ की लागत से एनआईटी क्षेत्र में इंटरलॉकिंग, कॉलोनियों में सीवर, पानी और नाली बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें