फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केजरीवाल ने ट्वीट में कही ये बात

Fri, 07 Dec 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
केजरीवाल ने गडकरी को अच्छे स्वास्थ्य की दी शुभकामना - फोटो : अमर उजाला
मोदी कैबिनेट के सबसे प्रभावशाली और सक्रिय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार (7 दिसंबर) को महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक ही मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गई।

यह बात गडकरी ने एक ट्वीट के जरिए बतायी कि ब्लड शुगर कम होने की वजह से उनकी थोड़ी तबीयत खराब हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने जांच कर ली है और अब वे ठीक हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद भी दिया। इसी ट्वीट को देखकर तुरंत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट किया।

ट्वीट में केजरीवाल ने गडकरी की अच्छी सेहत की कामना की है। उन्होंने लिखा- आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना है। मालूम हो कि नितिन गडकरी मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग और जहाजरानी विभाग के मंत्री हैं।

गौरतलब है कि नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर के राहुरी में कृषि विश्वविद्यायल के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने गए थे। वहां गडकरी राष्ट्रगान के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जोकि स्टेज पर मौजूद थे उन्होंने गडकरी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए गडकरी अहमदनगर पहुंचे थे। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ उस कार्यक्रम में जहां बेहोश हुए गडकरी

भाषण खत्म होने के बाद राष्ट्रीय गान शुरू हुआ। ठीक इसी समय गडकरी को चक्कर आ गया और वह गिर गए। उनके पीछे खड़े राज्यपाल ने उन्हें सहारा दिया और नीचे गिरने से बचाया। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हेलिकॉप्टर के जरिए शिरडी पहुंचे थे। यहां से वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राहुरी कृषि विद्यापीठ पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक भाषण दिया। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में उन्हें चक्कर आ गया।

नितिन गडकरी ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी खुद ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने कहा, 'लो शुगर के कारण मेरी तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टर मेरा इलाज कर रहे हैं और मैं अब ठीक हूं। मैं सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।'

वैसे यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की हालत इस तरह से खराब हुई थी। कुछ समय पहले एक रैली के बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी। सड़क मंत्रालय के साथ ही गडकरी के पास गंगा सफाई की जिम्मेदारी भी है। कुछ साल पहले गडकरी ने वजन घटाने के लिए ऑपरेशन करवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें