मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोवासकी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राजदूत ने दिल्ली के विकास मॉडल की जमकर तारीफ़ की और कहा कि इस तरह का मॉडल भारत जैसे देश के लिए बेहद प्रभावी है और इससे लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी। बुराकोवासकी ने मुख्यमंत्री के सामने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में अपने देश की उच्च तकनीकी क्षमता को साझा करने की इच्छा जताई।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार पहले ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम बेहतर ढंग से आगे बढ़ा रही है। यदि इसके साथ पोलैंड की बेहतर तकनीकी भी मिल जाती है तो इससे वेस्ट मैनेजमेंट के काम को बेहतर अवसर तक ले जाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पोलैंड की तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा जिससे राजधानी की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।