फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में देशभक्ति की पढ़ाई करेंगे बच्चे, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा

Thu, 15 Aug 2019 05:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अगले साल से देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। पाठ्यक्रम के तहत बच्चों को देश पर गर्व करना, देश की समस्याओं के समाधान में जिम्मेदारी लेना और देश के लिए कुर्बानी देने का के जज्बे को सिखाया जाएगा। पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए देशभर से लोगों के इनपुट लिए जाएंगे। इनके आधार पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक व प्रिंसिपल ही इसे तैयार करेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में संविधान 70 अभियान लांच करने के लिए बुधवार को त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्यमंत्री ने देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद हर बच्चा एक अच्छा इंसान बने। अपने परिवार का भरण-पोषण करने लायक और सच्चा देशभक्त बने। गांधी जी ने कहा था कि शिक्षा का उद्देश्य कट्टर देशभक्त बनाना है। ऐसे में गांधीजी की इस बात पर काम करने का समय आ गया है। इस दिशा में संविधान 70 अभियान लांच कर पहला छोटा कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों को नहीं देना होगा परीक्षा शुल्क
विज्ञापन


बकौल केजरीवाल, देशभक्ति पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री से एक लंबी बैठक के बाद फैसला लिया गया है। हमें देशभक्ति तभी याद आती है जब भारत-पाकिस्तान का मैच होता है या सीमा पर तनाव होता है, वैसे हम देशभक्ति भूल जाते हैं। हमारा प्रयास है कि देशभक्ति का यह पाठ्यक्रम हर बच्चा महसूस करे। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से हम ऐसा जज्बा पैदा करेंगे कि वह देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार हो। बच्चे जब पढ़ाई पूरी करके नौकरी पर लगें तो रिश्वत लेने पर उन्हें यह महसूस हो कि वह गद्दारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


देशवासियों से लेंगे इनपुट : सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देशभक्ति के पाठ्यक्रम को सरकारी स्कूलों के शिक्षक व प्रिंसिपल तैयार करेंगे। वह इसे तैयार करने में सक्षम हैं। शिक्षकों व प्रिंसिपल ने पहले हैप्पीनेस करिकुलम भी तैयार किया है। इसके लिए देशवासियों से इनपुट लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें