अरविंद केजरीवाल ने किया कॉमनवेल्थ खेल गांव में बने कोविड केयर सेंटर का दौरा
- फोटो : एएनआई
दिल्ली में कॉमनवेल्थ खेल गांव में बने कोविड केयर सेंटर का आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दौरा किया। यहां 500 बेड की व्यवस्था की गई है। दिल्ली में जब कोरोना के मरीज बढ़ेंगे तो वह यहां भी भर्ती किए जा सकेंगे, ऐसी तैयारी की गई है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, इस कोविड केयर केंद्र में 500 बेड की व्यवस्था है। यह सेंटर लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल से जुड़ा हुआ है। अगर किसी भी मरीज की तबीयत खराब होती है तो उसे यहां से एलएनजेपी अस्पातल ले जाया जाएगा। इसके साथ ही यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग वार्ड होंगे।
बता दें कि यह सेंटर उन मजदूरों ने तैयार किया है जो लॉकडाउन के दौरान अपने घर नहीं गए बल्कि दिल्ली में रुक गए थे।