मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ने से आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके चलते तिहाड़ जेल के बाहर विरोध में भारी संख्या में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब साढ़े चार बजे सीएम केजरीवाल को जेल के भीतर दाखिल करा दिया गया।
इससे पहले सोमवार यानी आज अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।