आज विश्वभर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने अखबारों और टीवी चैनलों पर महंगे विज्ञापन भी दिए हैं। लेकिन सरकार खुद इस विज्ञापन का पालन नहीं कर पा रही है।
सोमवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी दी। इस इफ्तार में जमकर प्लास्टिक के सामानों का प्रयोग किया गया। पर्यावरण दिवस पर अखबारों में विज्ञापन के जरिये सीएम केजरीवाल ने जनता से सामाजिक और सार्वजनिक समारोह में मिट्टी के कुल्हड़ इस्तेमाल करने की सलाह दी लेकिन खुद इसे अमल में नहीं ला पाएं।