फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- राशन कार्ड से नाम हटाने से लगेगी गरीबों की हाय

Wed, 05 Sep 2018 08:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राशन कार्ड रद्द करने पर उपराज्यपाल व भाजपा पर हमला बोला है। केजरीवाल ने एक वीडियो रि-ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा को गरीबों की हाय लगेगी। भाजपा ने ही अफसरों से जबरदस्ती गरीबों के राशन कार्ड कटवाए हैं। साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिन अधिकारियों ने भाजपा के गैर-कानूनी आदेशों का पालन किया, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

      
दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुलाब सिंह ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की थी। इसमें एक महिला उपराज्यपाल अनिल बैजल से अपना दर्द बताते हुए कर रही है कि वह मटियाला विधानसभा से है। 

बीते दो महीनों से वह अपने गांव गई थी। इस बीच उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। अपनी गरीबी का हवाला देते हुए महिला ने उपराज्यपाल से अपील की कि वह उनका राशन कार्ड बनवा दें। इस पर गुलाब सिंह ने लिखा कि गरीब महिला की आवाज उपराज्यपाल सुनें। इसके दो बच्चे हैं, लेकिन राशन कार्ड न होने से भूखा मरने की नौबत आ गई है। 
विज्ञापन


राशन वाला राशन नहीं दे रहा है, खरीदने के पैसे नहीं हैं, महिला आखिर करे तो क्या करे। केजरीवाल ने गुलाब सिंह की इसी पोस्ट को रि-ट्वीट करते हुए भाजपा को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें