फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, आईटीओ से आश्रम तक यात्रा होगी आसान

Sun, 22 Oct 2023 03:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सराय काले खां के टी जंक्शन पर एक और फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इससे उन लोगों को सुविधा होगी, जो आईटीओ से आश्रम तक यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सराय काले खां के टी जंक्शन पर एक और फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने आश्रम अंडरपास बनाया और फिर उन्होंने आश्रम फ्लाईओवर का विस्तार बनाया। आजादी के बाद से दिल्ली में 102 फ्लाईओवर या अंडरपास बनाए गए हैं और पिछले आठ वर्षों में आम आदमी पार्टी द्वारा 30 फ्लाईओवर या अंडरपास बनाए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने निर्माण भी कराया साथ ही पैसा भी बचाया। 

विज्ञापन


सराय काले खां फ्लाईओवर को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस फ्लाईओवर से लोगों को बहुत फायदा होने वाला है। इससे टी जंक्शन पर ट्रैफिक जाम कम करने में मदद मिलेगी। यह 620 मीटर लंबा फ्लाईओवर है। इस प्रोजेक्ट के लिए 66 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। केजरीवाल ने कहा कि जब से उन्होंने दिल्ली में सरकार बनाई है, उन्होंने हर प्रोजेक्ट में पैसा बचाया है। इसी तरह इस प्रोजेक्ट में भी उन्होंने 66 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन इसे 50 करोड़ रुपये में पूरा कर लिया। इससे उन लोगों को सुविधा होगी, जो आईटीओ से आश्रम तक यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें