फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मत देना: केजरीवाल

Mon, 25 Mar 2019 04:33 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान पर निकले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दूसरे दिन दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की वकालत करते नजर आए। दिल्ली की सभी समस्याओं का राज आधे राज्य में छिपा होने की बात करते हुए केजरीवाल ने पूर्ण राज्य को दिल्लीवालों का हक बताया। साथ ही दावा किया कि पूर्ण राज्य बनते ही दिल्ली की सभी समस्याएं वह दूर कर देंगे। केजरीवाल ने रविवार शाम यह बातें मालवीय नगर व त्रिलोकपुरी की चुनावी रैलियों में कहीं। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने दोनों रैलियों में लोगों से अपील की है कि इस बार के चुनाव में वह वोट प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट न करें। इसकी जगह दिल्ली, दिल्ली की तरक्की व खुद अपने व अपने बच्चों के लिए वोट करें। अगर सातों सांसद आप के जीतते हैं तो दो साल में वह दिल्ली पूर्ण राज्य बनवा कर दम लेंगे। पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने बनने के बाद दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों की हर जरूरत को पूरा करेगी। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के वोट दिया था। लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद दिल्ली के कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कुछ करने की जगह मोदी ने दिल्ली को सीलिंग दी। 
विज्ञापन


नोटबंदी से छोटे कारोबारियों को उजाड़ दिया। सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं किया। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बदतर है। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो यह समस्याएं न होतीं। आप की दिल्ली सरकार उसी तरह इन समस्याओं को दूर करती, जैसे शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के पूर्ण राज्य होने पर कालेजों में दिल्ली के बच्चों को 85 फीसदी का आरक्षण मिलेगा। दस साल में सभी दिल्ली वालों को सस्ती दरों पर मकान मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें