फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल का पीएम और उपराज्यपाल पर बड़ा हमला, बोले-'सीबीआई और एसीबी मुझे फंसाना चाहती है'

Sun, 10 Jun 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल अनिल बैजल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि सीबीआई और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) उन्हें फंसाना चाहती है। 
विज्ञापन


इसके लिए वे दिल्ली जल बोर्ड में फाइलें खंगाल रही हैं, क्योंकि जल मंत्रालय उनके पास है और दिल्ली जल बोर्ड उसके अधीन है। इस संबंध में उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री, उपराज्यपाल और भाजपा के पास कोई विशेष जानकारी हो या किसी विशेष मामले में जांच करनी हो तो करें, लेकिन दिल्ली सरकार के सभी विभागों को बंद कर लोगों को परेशान न करें। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि वह सीबीआई और एसीबी की ओर से मांगी गई हर फाइल का पूरा ब्योरा जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल को बताना होगा कि किस वजह से उन्होंने वे फाइलें मंगवाई हैं अन्यथा उन्हें दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इन मसलों पर चर्चा करने के लिए एलजी से सोमवार को मिलने का वक्त मांगा है। मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि पानी टैंकर घोटाले में मुख्यमंत्री का नाम है। 

इस मामले में कपिल ने एसीबी से शिकायत की थी। इसके अलावा, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी एबीसी में शिकायत की थी। एसीबी मुकदमा दर्ज कर कई नेताओं से पूछताछ कर चुकी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें