दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड-इवन स्कीम लागू होने से पहले उससे संबंधित सभी तरह की उलझनों को स्पष्ट किया। गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने इस बात की साफ जानकारी दी कि यह स्कीम किन परिस्थितियों में लागू होगी और किसमें नहीं।
उन्होंने यह भी बताया कि कल यानी शुक्रवार से राजधानी में ऑड-इवन लागू होने के बाद राजधानी में चलने वाली बाकी वीआईपी गाड़ियां इसके दायरे से बाहर रहेंगी, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार की गाड़ियां इसके दायरे में आएंगी। सीएम ने कहा कि सभी को अनिवार्य रूप से इस नियम का पालन करना होगा। नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर चार हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।