फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी का हाल: मुंडका अंडरपास में भरा पानी, फंस गई यात्रियों से भरी बस; खिड़कियों से कूदकर लोगों ने बचाई जान

Mon, 16 Sep 2024 07:56 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुंडका अंडरपास में जलभराव के दौरान यात्रियों से भरी एक क्लस्टर बस फंस गई। खिड़की तक भरे पानी में बस के फंसने के बाद उसमें सवार करीब 50 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन इंजन बंद होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल रहा था।
 
विज्ञापन
दिल्ली क्लस्टर बस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडका अंडरपास में शुक्रवार को जलभराव के दौरान यात्रियों से भरी एक क्लस्टर बस फंस गई। खिड़की तक भरे पानी में बस के फंसने के बाद उसमें सवार करीब 50 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना को लेकर पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। यात्री किसी तरह से बस से खिड़की और दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि शुक्रवार को बारिश होने के बाद मुंडका से रानीखेड़ा की ओर जाने वाले रेलवे अंडरब्रिज के नीचे जलभराव हो गया है। यहां पहले भी बारिश होने के बाद काफी जल जमाव हो जाता है। शुक्रवार दोपहर में एक क्लस्टर यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस चालक ने जलजमाव के बीच बस को अंडरपास से निकालने की कोशिश की। लेकिन वहां जमा तीन फीट पानी में बस बीच में जाकर फंस गई। बस वहां जाकर बंद हो गई। इसके साथ ही बस के अंदर भी पानी घुस गया। पानी घुसते ही बस में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 

लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन इंजन बंद होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल रहा था। लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद यात्री खिड़की से निकलने लगे। लोग कमर भर पानी में बाहर निकले और वहां से किसी तरह से वह सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पानी भरे होने की वजह से चालक वहां से बस ले जाने को तैयार नहीं था, लेकिन बस में सवार यात्रियों की जिद की वजह से वह बस को जल भराव में ले गया। 
विज्ञापन


जलभराव के विरोध में सड़क जाम
रोहिणी सेक्टर-22 में जलभराव के विरोध में लोगों ने मुख्य कंझावला सड़क जाम कर विरोध जताया। सड़क पर जाम लगने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने रास्ता खाली किया।  करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन में स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द ही रोहिणी सेक्टर-22 से जलभराव की समस्या दूर की जाए। लोगों ने किराड़ी की ओर से आने वाले पानी को सेक्टर में घुसने से रोकने की भी मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें