फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कब्रिस्तान की चहारदीवारी तोड़कर अंदर घुसी कलस्टर बस, कई कब्र क्षतिग्रस्त; चालक गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 08:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बस में उस समय चालक, परिचालक और मार्शल मौजूद थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन
कब्रिस्तान में घुसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिला के पृथ्वीराज रोड पर शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस ईसाई कब्रिस्तान की चहारदीवारी को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में कुछ कब्र और बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

विज्ञापन


बस में उस समय चालक, परिचालक और मार्शल मौजूद थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में कर लिया है। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत दे दी गई। पुलिस अब ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों से बस की जांच कराने की तैयारी कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के 6.50 बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को ईसाई कब्रिस्तान की दीवार टूटी हुई मिली और बस कब्रिस्तान के अंदर तक घुसी थी। बस की चपेट में आने से वहां कई कब्र क्षतिग्रस्त हो गई थीं। साथ ही बस भी क्षतिग्रस्त हालत में थी। मौके पर ही बस चालक संजय मिला। उसने बताया कि घटना के समय उसके अलावा परिचालक और मार्शल बस में मौजूद थे।
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रूट संख्या 408 पर चलने वाली बस घटना के समय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से करमपुरा जा रही थी। हुमायूं रोड से बाएं मुड़ते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस कब्रिस्तान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुस गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा मानवीय गलती से हुआ या बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें