मंगलवार दोपहर बाद हुई हल्की बूंदा बांदी ने सर्दी बढ़ी दी है। सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हल्की बूंदा बांदी के कारण शहर में सर्दी का असर बढ़ गया है।
बादल छाए रहने के कारण हल्का अंधेरा छाया रहा। जिसके कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों को दिन में ही लाइट का उपयोग करना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से लगाकार सर्दी का असर बढ़ रहा है। दिन में धूप का असर कम रहता है।
मंगलवार को शहर में पूरे दिन धुंध छाई रही। जिसके कारण सर्दी का असर रहा। धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण तापमान में और गिरावट आएगी।
मेट्रो चली लाइट जलाकर : धुंध होने के कारण मेट्रो भी दिन में लाइट जलाकर चली। हादसे से बचने के लिए मेट्रो की ओर से ये कदम उठाया गया। लंबी दूरी पर सिंग्नल न दिखाई देने के कारण लाइट जलाई गई। इसके अलावा शहर में भी वाहनों ने लाइट का उपयोग किया।